पुतिन , जैलेंस्की
युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की एक मंच पर आ सकते हैं और सबसे खास बात ये होगी, कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मंच पर मौजूद रहेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, सभी नेताओं ने G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने की इजाजत दे दी है। आपको बता दें कि, इस साल का G20 शिखर सम्मेलन इंडोनेशिया के बाली शहर में होने वाला है, जिसमें भारत को अहम वैश्विक जिम्मेदारी दी जाएगी और इस सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी मौजूद रहेंगे
