जालंधर।ः जालंधर शहर में विकास कामों को लेकर आ रही रुकावटों को दूर करने और निगम अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने को लेकर आज निगम कमिश्नर दविंदर सिंह चार अधिकारियों के बीच शहर को बांट दिया है। इसमें ये चारों अधिकारी अब विधानसभा हलका स्तर पर कामकाज देखेंगे।निगम कमिश्नर दविंदर सिंह के आदेश पर ज्वाइंट कमिश्नर ने आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक कार्यकारी इंजीनियर बलजीत सिंह विधानसभा हलका नार्थ और आदमपुर में पड़ते विकास कामों को करवाने की जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा इन्हें अन्य काम भी सौंपा गया है।इसी तरह कार्यकारी इंजीनियर रामपाल को जालंधर कैंट विधानसभा हलके में विकास कामों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके पास सरफेस वाटर समेत वाटर हार्वेस्टिंग का काम भी रहेगा। कार्यकारी इंजीनियर जसपाल को जालंधर सैंट्रल हलके का कामकाज सौंपा गया है।कार्यकारी इंजीनियर सुखविंदर सिंह को जालंधर वेस्ट हलके के साथ साथ करतारपुर हलके का कामजा सौंपा गया है। इसके साथ ही सुखविंदर सिंह को एलईडी लाइट प्रोजैक्ट और शहर की स्ट्रीट लाइट का भी कामकाज करना होगा।
