Amit Shah will reach the rally venue at 12:30 pm. BJP claims that such a rally would not have taken place till date in the history of Punjab. Tell that BJP is holding a rally at the same place where Arvind Kejriwal had held a rally.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को मोगा जिले के किल्ली चहलां गांव में ‘बदलाव’ रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली को आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए एक तरह का आह्वान माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि अमित शाह (Amit Shah) दोपहर 12:30 बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगे। भाजपा का दावा हैं कि पंजाब के इतिहास में आज तक ऐसी रैली नहीं हुई होगी। बता दे कि भाजपा उसी स्थान पर रैली कर रही हैं जहां पर फरवरी माह में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने रैली की थी।
राजनीतिक दल चुनाव के लिहाज से मोगा किल्ली चहलां को लक्की मानते हैं और इसीलिए अपने चुनावी मुहिम का आगाज यहीं से करते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने किल्ली चहलां में 115 एकड़ एरिया में रैली की व्यवस्था की है। वहीं रैली में पहुंचने से पहले अमित शाह ने ट्वीट किया।

